![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में बारिश के बाद फिर भूस्खलन देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी में कुछ समय पहले वरुणावत पर्वत से भूस्खलन हुआ था जिसके बाद बीते मंगलवार को फिर से पर्वत का बड़ा हिस्सा गिरने की आशंका जताई जा रही है। तेज आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घर छोड़कर बाहर भाग गए । स्थानीय लोगों का कहना था कि बच्चे पढ़ रहे थे फिर अचानक वह घर से भाग कर नीचे आ गए क्योंकि भूस्खलन की आवाज बहुत तेज थी वरुणावत पर्वत पर एक हफ्ते में दूसरी बार भूस्खलन हुआ है। पर्वत से अचानक आवासीय क्षेत्र के आसपास बोल्डर गिरे तो लोगों में अफरा तफरी गई और लोग अपने-अपने घरों से भाग कर बाहर आ गए।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)