
उत्तराखंड राज्य में जल्द ही छात्रों को 82 लाख से ज्यादा मुफ्त किताबें मिलेगी और 28 मार्च तक स्कूलो के पास भी किताबें पहुंच जाएंगी। आठवीं तक के 6 लाख 29 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को 43 लाख 78 हजार और कक्षा 9 से 12वीं तक के तीन लाख 44000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को 38 लाख 67000 से ज्यादा किताबें उपलब्ध कराई जानी है और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर मुकुल सती के अनुसार विभाग का प्रयास यह रहेगा कि 28 मार्च तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंचा दी जाए जिससे कि छात्रों को जल्द ही पढ़ाई शुरू करने में मदद मिल सके।

