इतने प्रतिशत सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी उत्तराखंड क्रांति दल

देहरादून| आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय शेष रह गया है, इसके लिए सभी पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है| सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार कार्य शुरू कर दिया है| इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ की महानगर इकाई ने रविवार को डिफेंस कॉलोनी में महिला संवाद का आयोजन किया| जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट ने की इस आयोजन में यह फैसला लिया गया कि उक्रांद कम से कम 40% सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी|


इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल अधिक से अधिक महिलाओं को मैदान में उतारेगी इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से सहमति बन चुकी है|

राष्ट्रीय पार्टियां केवल महिलाओं को भ्रमित करती है, इसमें महिलाओं की भागीदारी नगण्य है| उन्होंने यह दावा किया कि उत्तराखंड क्रांति दल कम से कम 40% सीटों में महिला प्रत्याशी उतारेगी|

केंद्रीय संगठन मंत्री जागेश्वरी रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां युवाओं तथा महिलाओं को भ्रमित कर सकती है| उन्हें यह जान लेना चाहिए कि राज्य का निर्माण महिलाओं और युवाओं के ही द्वारा होता है|

इस दौरान महिला मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि, दल एक मजबूत विकल्प के रूप में आगे बढ़ रहा है, और आगे बढ़ता रहेगा|


इस आयोजन में कई महिलाएं शामिल रही|