
उत्तराखंड की अपुणी सरकार सेवाओं का राष्ट्रीय स्तर पर डंका बज रहा है| इंदौर में हुई 26वीं नेशनल ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपुणी सरकार को देश के 16 विभागों में शुमार करते हुए सिल्वर मेडल से नवाजा गया| पहली बार सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी को नेशनल गवर्नेंस अवार्ड मिला| जिसमें ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ ही 5 लाख रुपये आईटीडीए की निर्देशक नीतिअका खंडेलवाल ने ग्रहण किया| इस दौरान केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आईटीडीए को ई-गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा|
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी (आई.टी.डी.ए.) को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निदेशक आई.टी.डी.ए. एवं अन्य अधिकारियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अपणि सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना हम सबके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में की जा रही पहल को और गति प्रदान करने में भी सहायक होगा।

