Uttarakhand-मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी केदारनाथ धाम की सुरक्षा के लिए नहीं पहुंची आइटीबीपी

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए दो हफ्ते हो गए हैं लेकिन अभी भी वहां मंदिर की सुरक्षा के लिए आइटीबीपी तैनात नहीं हुई है। बीते शीतकाल में सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून वहां पर तैनात थी मगर इस बार आइटीबीपी को मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपने के बावजूद वह सुरक्षा के लिए नहीं पहुंची है।

रेगुलर पुलिस और पीएससी के जवानों पर ही मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। बता दें कि बीते वर्ष मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम हेतु गृह मंत्रालय को पत्र भेजा और पत्र में कहा गया था कि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को स्वर्ण मंडित किया गया है ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जरूरी है जिसके बाद गृह मंत्रालय ने शीतकाल के दौरान आइटीबीपी को मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया था लेकिन इस बार कपाट बंद होने के दो सप्ताह बाद भी आइटीबीपी नहीं पहुंची है। बता दे कि शीतकाल के दौरान केदारनाथ धाम में तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच जाता है ऐसे में आईटीबीपी को रहने का अच्छा अनुभव है इसे ध्यान में रखते हुए बीते वर्ष केंद्र सरकार ने आइटीबीपी को तैनात किया था लेकिन इस बार अभी तक आइटीबीपी वहां नहीं पहुंच पाई हैं।