
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अपणी सरकार की पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना काफी सम्मान की बात है और इस पोर्टल से नागरिकों और अधिकारियों द्वारा जो सुझाव मिल रहे हैं उससे प्रशासनिक प्रक्रिया को सुगम बनाने में काफी मदद मिल रही है। बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली एवं निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी नितिका खंडेलवाल ने बीते सोमवार को भेट की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश, इंदौर में आयोजित ई- गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपणी सरकार पोर्टल को ई- गवर्नेंस अवार्ड के रूप में प्रदान किए गए रजत पदक और ट्रॉफी मुख्यमंत्री को भेंट की तथा मुख्यमंत्री द्वारा इसकी सराहना की गई और उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के आम नागरिकों को जन केंद्रीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इस पोर्टल को बनाया गया है और इसके जरिए नागरिकों को वर्तमान में 575 नागरिक केंद्र सेवाएं प्रदान की जा रही है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इन्ही विशेषताओं के कारण पोर्टल को नागरिक केंद्रित सेवाओं में उभरती हुई प्रौद्योगिकी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है जो कि काफी सराहनीय और सम्मानीय है।
