Uttarakhand:- त्यौहारी सीजन के दौरान राज्य में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया जाएगा सघन चेकिंग अभियान……पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में त्यौहारी सीजन के दौरान मिलावट खोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में जो नकली खाद्य पदार्थ और दुग्ध उत्पादन सप्लाई होते हैं उन्हें रोकने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और नकली खाद्य पदार्थों को नष्ट किया जाएगा। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि त्यौहारी सीजन में खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन विभाग प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाएगा और उन्होंने अधिकारियों को टीम गठित करने के निर्देश भी दिए हैं तथा मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में अधिक सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाए।