Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा अलर्ट सिस्टम विकसित करने के लिए जारी किए गए निर्देश…… भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का होगा तकनीकी अध्ययन

उत्तराखंड राज्य में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी अध्ययन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसके लिए निर्देश दिए गए हैं मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश शासन और जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए हैं। उत्तराखंड राज्य भूस्खलन की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और यहां पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र तथा बारिश की स्थिति की भी तकनीकी संस्थानों से अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियो से भूस्खलन क्षेत्र की सूची तैयार करने और बरसात समाप्त होते ही सड़क मरम्मत समेत अन्य योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisements

Recent Posts