Uttarakhand:- पशुपालन मंत्री द्वारा जारी किए गए निर्देश….. राज्य में 6:00 बजे के बाद भी पशुओं को मिल पाएगा उपचार

उत्तराखंड राज्य में पशुओं के लिए राहत की खबर सामने आई है।पशुओं को 6:00 बजे बाद भी आकस्मिक उपचार मिल पाएगा इसके लिए पशुपालन मंत्री द्वारा सख्त से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि पशुपालकों की समस्याओं का निपटारा न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा और शाम 6:00 बजे के बाद भी पशुओं को आकस्मिक उपचार दिया जाएगा।

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मोबाइल वेटनरी यूनिट के कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि पशुपालकों की समस्या का निपटारा करना अधिकारियों का कर्तव्य है और यदि अधिकारियों ने इस काम में कोई लापरवाही की तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विभागीय मंत्री ने पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर ,अल्मोड़ा ,नैनीताल के विभिन्न पशुपालकों से मोबाइल वेटनरी सेवा के संबंध में जानकारी भी ली और इस सेवा के बारे में पौड़ी से गजपाल, अल्मोड़ा से उमेश सिंह ,बागेश्वर से लक्ष्मण सिंह और नैनीताल से देवेंद्र द्वारा बताया गया।