Uttarakhand:- शादी में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मासूम की मौत

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां से खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में शादी समारोह चल रहा था इस दौरान देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी और गोली लगने से 9 वर्ष के रियान पुत्र वसीम को गोली लग गई। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव से सामने आया है। यहां पर मुस्लिम समाज का शादी समारोह चल रहा था और इस दौरान बच्चे को गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया मगर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया। खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह के अनुसार बच्चे के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है और अब मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद शादी की खुशी भी मातम में बदल गई है।