Uttarakhand – हल्द्वानी हिंसा के मामले में कुमाऊं कमिश्नर ने डीएम एवं एसएसपी समेत 6 ऑफिसरो को सौंपा नोटिस…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में स्थित बनभूलपुरा में हुई हिंसक घटना के बाद मामले की जांच के लिए कुमाऊं कमिश्नर द्वारा अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। बता दे कि बीते 8 फरवरी को मदरसे और नमाज स्थल को हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया और वाहनों में आग लगा दी हमले में पुलिस, निगम आदि के कर्मचारी घायल हो गए। इस मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जांच के संबंध में डीएम, एसएसपी समेत 6 अफसरों को नोटिस दिया है। अधिकारियों को अगले सप्ताह तक अलग-अलग दिनों में उपस्थित होकर घटना के संबंध में साक्ष्य और अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। बता दें कि मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला हुआ था और इस दौरान कई लोग घायल हो गए इसके बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी और अभिनव कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया इसी मामले में कुमाऊं कमिश्नर द्वारा अधिकारियों को जांच के लिए नोटिस दिया गया है। कुमाऊं कमिश्नर के अनुसार इसके बाद अन्य अफसरो को भी नोटिस दिया जाएगा। होमगार्ड कमांडेंट, पीएससी के अधिकारी और दूसरे जिले से अगर फोर्स आई है तो उनके अधिकारियों को भी बुलाना होगा।