
देहरादून| राज्य में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों को अब मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा| यह निर्णय कोविड-19 की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए लिया गया है|
यह आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने देहरादून के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जारी किया है| इस पत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि कोविड-19 से बचाव और रोकथाम के लिए स्कूलों में थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए, साथ ही स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाई जाए| बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें| इस पत्र में उन्होंने केंद्र सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पत्र का हवाला दिया है| जिसमें सर्दी बढ़ने के साथ देश में कोविड-19 बढ़ने की आशंका जताई गई है|

