
उत्तराखंड राज्य में पहली बार आयुर्वेद डाइटिशियन कोर्स शुरू होने जा रहा है। इस मामले में चिकित्सा परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
यह कोर्स रोजगारपरक होगा और इसे करने के बाद देश-विदेश में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे और उत्तराखंड में पहली बार आयुर्वेद चिकित्सा में डायटिशियन कोर्स करने की सुविधा मिलने जा रही है। बता दे कि शासन को इस मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद ने प्रस्ताव भेजा है और मंजूरी मिलने के बाद इसी सत्र से यह कोर्स से शुरू कर दिया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार डायटिशियन कोर्स रोजगारपरक होगा जिसे करने के बाद युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बता दे कि राज्य में अभी तक आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्तर पर भी डायटिशियन कोर्स नहीं कराया जाता है इसलिए अब इस कोर्स को शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है जिस पर विचार विमर्श चल रहा है तथा शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसी सत्र से कोर्स की शुरुआत कर दी जाएगी।

