Uttarakhand:- गौरीकुंड- केदारनाथ मार्ग पर टूटा हिमखंड……. सौ मीटर क्षेत्र में बर्फ फैलने से बंद हुआ रास्ता

राज्य के गौरीकुंड और केदारनाथ मार्ग पर हिमखंड टूटने से रास्ता बंद हो गया है। बता दे कि हिमखंड टूटने की रफ्तार काफी तेज थी और बर्फ रास्ते को पार करके गहरी खाई तक पहुंच गई। लगभग 100 मीटर क्षेत्र में बर्फ फैलने से यह रास्ता बंद हो गया है।

Advertisements

इस बर्फ को साफ करने में 4 से 5 दिन का समय लग सकता है यह घटना बीते मंगलवार की है जब पैदल मार्ग कुबेर गधेरे पर पसरे हिमखंड का ऊपरी हिस्सा टूट गया और इससे 100 मीटर चौड़ाई वाले हिस्से में बर्फ फैल गई। हिमखंड टूटने की रफ्तार काफी तेज थी और अब पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही नहीं हो रही है।