Uttarakhand-: यहां बस अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, पेड़ पर जाकर अटकी लोगों की जान

चमोली| उत्तराखंड परिवहन निगम की बस देहरादून से नागचूलाखाल जा रही गैरसैंण-नागचुला मोटर मार्ग पर कुणखेत गांव के पास 30 मीटर खाई में गिर गई| इस दौरान बस एक पेड़ पर जाकर अटक गई| बस में कुल मिलाकर 7 लोग सवार थे| जिसमें से चालक परिचालक और 3 यात्रीयों को हल्की चोट आई है|


मौके पर पहुंचे गैरसैंण थाना अध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया अभी घायल निजी अस्पताल में अपना गंतव्य तक रवाना हो गए हैं|


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जिला मुख्यालय गोपेश्वर से करीब 125 किमी दूर हुआ| देहरादून से नियमित नागचूलाखान आने वाली परिवहन बस अंतिम स्टेशन नागचूलाखाल से 15 किमी पहले कुणखेत गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई| हादसा शनिवार शाम 5:00 बजे हुआ| बस सड़क के क्षतिग्रस्त पुस्ते से गुजर रही थी| अनियंत्रित होकर 30 मीटर खाई में गिर गई| इसमें नागचूलाखाल व रोहिडा जा रहे 5 यात्रियों में से 3 को चोट आई है|