Almora- निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज……. जानिए कहां

अल्मोड़ा। बीते कई सप्ताहों से जागेश्वर विधानसभा के दूरदराज के गांवों में मनीष सिंह नेगी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में आज नव वर्ष के प्रथम रविवार को जागेश्वर विधानसभा के दूरस्थ गांव दशौला के आयुर्वैदिक अस्पताल में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मनीष सिंह नेगी द्वारा पुनः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है 10 वाला के आसपास क्षेत्र वासियों से निवेदन किया जा रहा है कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचे तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। इस शिविर के तहत युवा मुफ्त में अपना ब्लड ग्रुप भी चेक करवा सकते हैं तथा लोगों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उनके स्वास्थ्य को लेकर परामर्श भी मिल सकता है। इसलिए शिविर का आयोजन करने वाली संस्था ने आसपास के लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचे।

Advertisements

Recent Posts