Uttarakhand-राज्य में मानसून शुरू होने से पहले हेली कंपनियों ने बंद की अपनी सेवाएं……. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मानसून शुरू होने से पहले ही हेली कंपनियों ने अपना बोरिया बिस्तर बांध लिया है। बता दे की बरसात शुरू होने से पहले चार हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए सेवाएं देना बंद कर दिया है और बरसात में पूरी तरह से हेली सेवाएं बंद हो जाएंगी। बता दें कि बीते वर्ष हिमालय हेली ने पूरे बरसात सीजन में भी अपनी सेवाएं जारी रखी थी। हालांकि बरसात में हेली सेवाएं बंद हो जाती हैं। इस वर्ष कुल 59000 से अधिक यात्री प्रथम चरण में हेली सेवा से केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे और यात्रा की शुरुआत में हेलीपैड पर हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई तथा क्रिस्टल एविएशन की एक हेली सेवा बंद रही। जिसके बाद अब बरसात के मौसम को देखते हुए हेली कंपनियां अपनी सेवाएं बंद करने जा रही हैं। बता दें कि मानसून की शुरुआत को देखते हुए केदारनाथ के लिए बीते गुरुवार को पवनहंस, क्रिस्टल एविएशन ,थंबी और ग्लोबल एवियशन ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। यह कंपनियां मौसम ठीक होने पर सितंबर माह से बरसात के बाद फिर से केदारनाथ धाम के लिए सेवाएं शुरू करेंगी मगर बरसात को देखते हुए फिलहाल इन्होंने अपनी सेवाएं देना बंद कर दिया है।