Uttarakhand:- 5 से 15 फरवरी तक हरिद्वार- नजीबाबाद मार्ग में बंद होंगे भारी वाहन…. शुरू हो रहा है शारदीय कावड़ मेला

हरिद्वार में शारदीय कावड़ मेले के चलते 5 से 15 फरवरी तक सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे के बीच हरिद्वार- नजीबाबाद मार्ग में भारी वाहन बंद होंगे उनके लिए रूट डायवर्जन होगा। पुलिस द्वारा शारदीय कावड़ मेले के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है इस दौरान मार्ग में पूरी तरह भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और सभी अधीनस्थों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शारदीय कावड़ मेले के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गई है ऐसे में मेले स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है और उनके लिए डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है।

Leave a Reply