
उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मलबा आने के कारण राजमार्ग भी बंद हो चुके हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया था और उसके बाद आज राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आने से गंगोत्री हाइवे बंद है जिसके कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो चुका है। जानकारी के मुताबिक मनेरी झरने के पास नेताला बिशनपुर के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा एवं पत्थर आने के कारण बाधित हो चुका है ।
बड़े-बड़े बॉर्डर गिरने के कारण यातायात भी असुरक्षित हो रहा है वहीं दूसरी तरफ देहरादून के कई क्षेत्रों में बारिश आने के बाद बस्तियों में पानी भर गया। बीते रविवार को राज्य में भूस्खलन के चलते 14 मार्ग बंद हो गए और लोनवि के मुताबिक पहले से भी राज्य में 54 मार्ग बंद थे। इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भी बारिश देखने को मिली तथा मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले कुछ दिनों तक दिन और रात दोनों समय अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है।

