Uttarakhand:- राज्य में इन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार…..राष्ट्रपति द्वारा किया गया सम्मानित

उत्तराखंड राज्य में तीन हस्तियों को इस बार पद्मश्री पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बीते मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में उत्तराखंड की राधा भट्ट को सामाजिक कार्य,और ह्यूग गैंट्ज़र और कोलीन गैंट्ज़र को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राधा भट्ट उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध समाज सेविका है जो कि 16 वर्ष की उम्र में सरला बहन के आश्रम में शामिल हो गई थी तथा उनके द्वारा राज्य के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं एवं बच्चों की सेवा की जाती है उन्होंने विकास के सामाजिक और आर्थिक कार्यक्रमों को चलाने के लिए बेरीनाग ग्राम स्वराज मंडल की स्थापना की और 1975 में चिपको आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया इसके साथ ही ह्यूग गैंट्ज़र और कोलीन गैंट्ज़र जिनकी पहचान उत्तराखंड के प्रसिद्ध यात्रा वृतांत के लेखक के तौर पर है उन्हें भी मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Recent Posts