Uttarakhand- रंग लाई मेहनत… कई दिन सुरंग में बिताने के बाद बाहर निकले मजदूर…. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में टनल हादसे के दौरान फंसे 41 श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकालने का काम अब अंतिम पड़ाव पर है।

Advertisements

बता दे कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरंग में फंसे 15 श्रमिकों को बाहर निकाला जा चुका है। जानकारी के मुताबिक सुरंग से श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए पहले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान सुरंग के अंदर जा चुके हैं और सबसे पहले वहां से एक बुजुर्ग श्रमिक को बाहर निकल गया तथा अब तक 15 श्रमिक सुरंग से बाहर आ चुके हैं। एक-एक करके श्रमिकों को बाहर लाया जाएगा। बता दे कि एक श्रमिक को बाहर निकलने में करीब 2 से 3 मिनट का समय लग रहा है तथा जल्द ही कुछ समय बाद सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर आ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सुरंग से बाहर निकल जाने के बाद भी श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर कुछ समय के लिए सुरंग के अंदर ही रखा जाएगा।