उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा गया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में कुल 3.5 लाख करोड़ निवेश समझौते हुए जिसमें से 81000 करोड़ के समझौते की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर जारी संदेश में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि अनुकूल औद्योगिक नीति, शांत औद्योगिक वातावरण ,दक्ष मानव संसाधन और उदार कर लाभों तथा पूंजी निवेश में वृद्धि से उत्तराखंड देश में तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प है। उनके द्वारा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई और कहा गया कि नीति आयोग की 2023- 24 की एसडीजी सूचकांक में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है इस तरह से उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए पूरे प्रदेश को शुभकामनाएं दी हैं।
Recent Posts
- बागेश्वर: – नगर निकाय चुनाव हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक नरेंद्र सिंह ने मतदान केन्द्रों और पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
- बागेश्वर:- प्रशिक्षु 10 सदस्यीय पीसीएस अधिकारी दल ने डीएम बागेश्वर से शिष्टाचार भेंट की
- बागेश्वर:- कपड़े में लपेटकर झाड़ियो में फेंकी थी बच्ची….. रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
- अल्मोड़ा:- नेहरू युवा केंद्र ने इस क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान
- Uttarakhand:- बीकेटीसी ने तेलंगाना में पंच केदार और बद्रीनाथ मंदिर निर्माण को लेकर भेजा नोटिस