
देहरादून| सीएम धामी ने आज फिक्की फोरस ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखंड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के विषय पर चर्चा हुई| इस अवसर पर सीएम धामी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का जापानी भाषा में स्वागत किया|
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है| आपदा प्रबंधन एवं भूकंपरोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान राज्य को क्या सहयोग दे सकता है| इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे| उत्तराखंड में डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के लिए जापान से सहयोग लिया जाएगा| उत्तराखंड में पर्यटन कृषि हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं| इनको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं|
