
उत्तराखंड राज्य को आम बजट में एक विशेष सहायता पैकेज मिला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए आम बजट पेश किया गया और इस आम बजट में उत्तराखंड राज्य को विशेष सहायता पैकेज की बात कही गई है। बजट में किसान, युवाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं जिसे लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है।
यह 5 साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा और आम बजट पेश करने के दौरान ऐसा पहली बार हुआ है जब उत्तराखंड का जिक्र हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान को लेकर सरकार मदद करेगी और इस बात को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि बजट 2024- 25 में मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया जाना ऐतिहासिक निर्णय है और इस निर्णय के माध्यम से ही देश के गैर कॉर्पोरेट ,गैर कृषि लघु उद्योग और अधिक सशक्त हो पाएंगे।

