Uttarakhand:- उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी……. नहीं कटेगा हड़ताल की अवधि का मानदेय

उत्तराखंड राज्य में उपनल कर्मचारियो के लिए खुशखबरी सामने आई है। बता दे कि यहां पर अब हड़ताल की अवधि के दौरान उनका मानदेय नहीं कटेगा। सरकार की ओर से उनका 10% मानदेय बढ़ाने और कर्मचारी की मांगों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया था जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए थे लेकिन इन कर्मचारियों पर हड़ताल की अवधि के दौरान मानदेय काटने का संकट था जो कि सरकार ने अब दूर कर दिया है।

Advertisements

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर है कि उनके 8 दिन की हड़ताल की अवधि का मानदेय नहीं कटेगा और इसे छुट्टी में समायोजित किया जाएगा। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दे कि 25000 उपनल कर्मचारी राज्य में अपना मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर चले गए थे और सरकार द्वारा आश्वासन देने के बाद अब वह काम पर लौट आए हैं तथा सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है कि हड़ताल की अवधि का वेतन ना काटा जाए।