![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देश-विदेश से उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है|
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बैरागी कैंप और टनकपुर में एयरो पर्यटन शुरू किया जाएगा| इसके लिए पर्यटन विभाग ने खाका तैयार कर लिया है| एयरों पर्यटन से पर्यटक हेलीकॉप्टर से हिमालय के दर्शन कर सकेंगे|
बताते चलें कि पर्यटन विभाग ने एयरो पर्यटन को बढ़ावा देने को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से हिमालय दर्शन सेवा शुरू की है| जिसमें पर्यटक हेलीकॉप्टर से हिमालय की सुंदरता को देख सकेंगे| अब इसी तर्ज पर पिथौरागढ़ के टनकपुर और बैरागी कैंप ऋषिकेश से हिमालय दर्शन सेवा शुरू करने की तैयारी है|
पर्यटन सचिन सचिन कुर्वे के अनुसार, बैरागी कैंप और टनकपुर का चयन किया गया है| जहां पर पर्यटक हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय के दर्शन कर सकेंगे| हिमालय दर्शन सेवा के लिए 40 मिनट के टूर पैकेज के प्रति यात्री 5 हजार और डेढ़ घंटे के दूर पैकेज में 10 हजार प्रति यात्री किराया निर्धारित किया जा रहा है| इसके लिए हेलीकॉप्टर कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)