
जल्द ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्ती शुरू करने जा रहा है, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी किया जाएगा|
इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा|
दरअसल, पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई भर्तियो के पेपर लीक हुए थे| इससे आयोग की कार्यप्रणाली सवालों से घिर गई थी|
जिसके बाद सरकार ने 23 समूह ग की भर्तीयां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी| पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई|
आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया के अनुसार, नई भर्तीयों के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है| कैलेंडर जारी करके उसी हिसाब से भर्ती कराई जाएगी|
इस भर्ती के तहत सहायक कृषि अधिकारी (34), स्नातक स्तरीय भर्ती (200), कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही भर्ती (293), एलटी भर्ती (800), प्रयोगशाला सहायक, पशुधन अधिकारी भर्ती (150) पद है|
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, एक-दो दिन में भर्तियो का कैलेंडर जारी किया जाएगा| जिसके तहत फरवरी तक पांच भर्तियो की परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव है| यह सभी नई भर्तियां है|
