Uttarakhand:- निशानेबाजों के लिए सामने आई खुशखबरी….. राज्य में खुलेगा शूटिंग रेंज का द्वार

उत्तराखंड राज्य में निशानेबाजी का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाई जाएगी और जो भी खिलाड़ी निशानेबाजी सीखना चाहते हैं उनके लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय शूंटिंग रेंज देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगी जो कि अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी।

खेल निदेशालय के अनुसार राज्य 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है और उससे पहले ही शूटिंग रेंज को तैयार करने का टारगेट रखा गया है जिसमें 10, 25 और 50 मीटर की तीन अलग-अलग रेंज तैयार हो रही है। स्टेडियम में शूटिंग रेंज के लिए भवन निर्माण दिसंबर 2022 में पूरा हो गया था और लोकार्पण के बाद भवन, भूतल व पहले मंजिल पर अलग-अलग हिस्सों में तीन शूटिंग रेंज तैयार की जा रही है जो कि अक्टूबर तक बनकर तैयार होने वाली है। भवन निर्माण में लगभग 31 करोड़ का खर्चा आया था और अतिरिक्त कार्य 5 करोड़ के बजट से पूरे किए जा रहे हैं।