
उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सात लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को नए शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से मिड डे मील में दूध मिलने लगेगा| शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक बच्चों को दूध दिए जाने को लेकर आंचल डेयरी के साथ सहमति बनी है| मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को दूध दिए जाने की तैयारी है| विभाग के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं को 100ml और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को 150ml दूध दिया जाएगा| छात्र-छात्राओं को मिड डे मील में दूध देने के लिए हर वर्ष 12 करोड़ का खर्च आएगा जिसमें 6 करोड़ रुपए केंद्र सरकार वहन करेगी और इतनी ही धनराशि राज्य सरकार वहन करेगी| सप्ताह में 1 दिन बच्चों को दूध दिया जाएगा|

