
रोमांच के शौकीनों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है| 15 सितंबर से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है, जो गंगा नदी के जलस्तर पर निर्भर करेगी|
राफ्टिंग शुरू होने से पहले यातायात पुलिस ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है| पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगवाए जा रहे हैं|
यातायात निरीक्षक अनवर खान के मुताबिक, 15 सितंबर को वीकेंड भी है| 16 सितंबर को शनिवार, 17 सितंबर को रविवार है| लगातार तीन दिन छुट्टी है, ऐसे में राफ्टिंग शुरू होने पर भीड़ आने की उम्मीद है| शहर के चयनित स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं| राफ्टिंग शुरू होने के दौरान शहर में जाम जैसी स्थिति न हो इस पर भी विचार किया जा रहा है|
