Uttarakhand -: गोल्डन गर्ल मानसी नेगी का वॉक रेस के लिए चयन, चीन में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड की बेटी, गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मानसी नेगी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड समेत पूरे देश का मान बढ़ाया है| मानसी चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए चयनित हुई है| मानसी इन दिनों चीन में ही है और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी|

Advertisements


बता दें मूल रूप से चमोली जिले मझोठी गांव की रहने वाली मानसी ने पिछले साल गुहाघाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक देश में स्वर्ण पदक जीता था| मानसी ने 47:30:94 मिनट में दौड़ पूरी करके रिकॉर्ड बनाया था|
मानसी के कोच अनूप बिष्ट के मुताबिक, चीन के चेंगदू में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है| इसमें मानसी का चयन 20 किलोमीटर वॉक रेस के लिए हुआ है| मानसी 5 अगस्त को इसमें देश का प्रतिनिधित्व करेगी| इससे पूर्व कई प्रतियोगिताओं में मानसी ने अपने प्रदर्शन से नाम रोशन किया है|

Recent Posts