Uttarakhand- कब्रिस्तान से बरामद किया गया राज्य के कैबिनेट मंत्री के भाई के घर से चोरी किया गया सोना….. पढ़े पूरी खबर

राज्य के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के चचेरे भाई के घर से कुछ समय पहले डकैती के दौरान जो सोना चोरी हुआ था उसे बरामद कर लिया गया है। बता दे कि वह सोना मेरठ के सरधना स्थित एक कब्रिस्तान से पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर बरामद किया है। यह कब्रिस्तान आरोपित के घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी के अनुसार 15 अक्टूबर 2022 को डोईवाला स्थित व्यापारी शीशपाल अग्रवाल के घर से दिनदहाड़े चोरी हो गई थी इसमें पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था और इस डकैती में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी जिसमें से एक आरोपित नफीस ने 16 जून को आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद 27 जुलाई को न्यायालय से आरोपित की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई और आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने कब्रिस्तान से डकैती का माल बरामद किया है। इसमें सोने की ज्वेलरी इत्यादि शामिल है। माल बरामद होने के बाद आरोपित को जिला कारागार मुजफ्फरनगर में भेज दिया गया है और पुलिस फरार आरोपी परवेज निवासी मुजफ्फरनगर की तलाश कर रही है।