अल्मोड़ा:- सावन मेले के आयोजन को लेकर महिला कल्याण संस्था द्वारा की गई बैठक….. इस दिन आयोजित होगा सावन मेला

अल्मोड़ा। आज हिंदू सेवा समिति के परिवार के सदस्यों द्वारा 3 दिन पहले मिले एक नेपाली व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी उसका अंतिम संस्कार किया गया बता देगी नेपाली व्यक्ति का देहांत जिला अस्पताल में 3 दिन पूर्व हो गया था। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसके परिजनों का कोई पता नहीं लगा इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क किया गया और उस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विश्वनाथ धाम में कर दिया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा जिला या उसके आसपास के क्षेत्र में कोई भी इस तरह की घटना में हिंदू सेवा समिति आगे आकर अपना सहयोग हमेशा प्रदान करती है। अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में हिंदू सेवा समिति के सुशील साह,नीरज बोरा,गोविंद मटेला, अमित साह मोनू,यशवंत पवार,मनोज वर्मा,बलवंत राणा,कमल साह,सोबन बिष्ट, पुलिस प्रशासन के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार,कांस्टेबल केशव सिंह, कांस्टेबल योगेश गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

Recent Posts