
शादियों का सीजन करीब आते ही सोना महंगा हो गया है। बता दें कि इस सीजन में आम लोगों को सोने के गहने बनाना महंगा पड़ सकता है क्योंकि बीते 10 दिनों के अंदर सोना लगभग ₹2000 तक महंगा हो गया है। यानी कि सोने के दाम ₹53850 पहुंच गए हैं । बता दें कि आने वाले दिनों में सोने में गिरावट की उम्मीद कम है। दीपावली के बाद सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और नवंबर में हर दिन सोना महंगा हुआ है। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सर्राफा मंडल देहरादून के अध्यक्ष सुनील मेसन द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग काफी बढ़ गई है इसलिए सोना महंगा हो रहा है और अगामी क्रिसमस तक सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी रहेगी। बता दें कि वर्तमान समय में चांदी ₹63850 किलो बिक रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतें ₹53850 तक पहुंच गई है। 23 कैरेट सोने की कीमतें 51,590 हो गई हैं। 22 कैरेट सोना ₹49230 के हिसाब से बिक रहा है और 20 कैरेट सोना 44,860 रुपए के हिसाब से बेचा जा रहा है।

