
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 8 दिसंबर 2023 से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
बता दे कि फॉरेस्टर रिसर्च देहरादून में चलने वाले दो दिवसीय समिट में देश दुनिया के हजार से अधिक निवेशक और डेली गेट्स शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट के उद्घाटन सत्र के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे। बता दे कि राज्य सरकार द्वारा इस बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम पीस टू प्रोस्पेरिटी को रखा गया है और मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा समिट को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। सरकार द्वारा सम्मेलन में ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें से यह लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है और अब आज से इसका शुभारंभ हो जाएगा।

