

उत्तराखंड राज्य में शुरू होने जा रही जनगणना के लिए तैयारी अपने अंतिम चरण पर है, जनगणना के लिए सभी गली मोहल्लों की सीमाएं गूगल मैप से बनाई जाएगी और इस दौरान 24 प्रधान अधिकारी जिसमें से 13 जिलों के डीएम और 11 नगर निगमो के नगर आयुक्त यह जिम्मेदारी संभालेंगे। हर प्रगणक को जो क्षेत्र मिलेगा उसकी जियो टैगिंग के साथ सीमाएं भी तय की जाएगी। जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए गूगल मैप से मैपिंग होगी निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार भवन गणना के लिए गूगल मैप की मदद से पहले नक्शे पर चिन्हीकरण किया जाएगा और प्रगणको को सीमाएं तय करनी होगी जिस हिसाब से वह मकान की गणना करेंगे इसके साथ ही जनता से पूछे जाने वाले सवालों को भी पांच हिस्सों में बांटा गया है जिनमें कंडीशन ऑफ हाउस , हाउसहोल्ड इनफॉरमेशन, एमेनिटीज अवेलेबल इन हाउस, एसेट्स और अन्य में इसे बांटा गया है। राज्य के सभी 13 जिलों में कुल मिलाकर 30839 सुपरवाइजर और प्रगणक इस गणना में शामिल होंगे।

