Uttarakhand:- राज्य में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने व्यवसायियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड राज्य में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रही है और 19 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री के बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे ऐसे में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने ट्रांजिट कैंप में चारों धामों के होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी, ट्रांसपोर्टर, टूर ऑपरेटर और अन्य व्यवसायियो के साथ बैठक करी तथा पदाधिकारियो द्वारा भी गढ़वाल आयुक्त को कई सुझाव भी दिए गए। होटल व्यवसायियों ने धामों में यात्रियों की संख्या की वैधता खत्म करने, पंजीकरण में न्यूनतम शुल्क तय करने की मांग भी करी। विभिन्न व्यवसायियों द्वारा चार धाम यात्रा को लेकर अलग-अलग सुझाव दिए गए। गढ़वाल आयुक्त द्वारा भी पदाधिकारियो को यात्रा के दौरान सहयोग और समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply