Uttarakhand- राज्य में भूस्खलन के कारण गंगोत्री- यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद…. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बीते कई समय से मानसून के चलते लगातार बारिश हो रही है जिस कारण जगह-जगह भूस्खलन से मलबा गिर रहा है और कई मार्ग भी जाम हो चुके हैं। इसी बीच मलबा गिरने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। गदेरे नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण 5 से 6 घरों में पानी भी भर चुका है। बता दें कि गंगोत्री- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने की जानकारी अधिकारियों द्वारा बीते शुक्रवार को दी गई। उत्तरकाशी जिला प्रबंधन अधिकारी के अनुसार जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। धरासू में मलबा गिरने के कारण राजमार्ग पर यातायात बंद हो गया है और यमुनोत्री राजमार्ग डेबरकोट समेत कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। दरअसल राज्य में बीते कई समय से लगातार बारिश हो रही है और इस कारण पहाड़ दरक रहे हैं तथा सड़कें जगह-जगह पर बंद हो रही हैं। फिलहाल राज्य में बारिश से राहत की कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है।

Advertisements

Recent Posts