Uttarakhand- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती….. बहला- फुसलाकर समुदाय विशेष के युवक ने किशोरी का किया अपहरण

उत्तराखंड राज्य के खटीमा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया। बता दे कि किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए सितारगंज के समुदाय विशेष के युवक से हो गई और आरोपित उसे बहला फुसलाकर इस्लामनगर में अपने रिश्तेदार के घर ले आया तथा दंतेवाड़ा की पुलिस दोनों की लोकेशन निकालकर यहां पहुंच गई और दोनों को पड़कर अपने साथ ले गई। कोतवाल नरेश चौहान के अनुसार छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की किशोरी की मित्रता इंस्टाग्राम पर सितारगंज के समुदाय विशेष के युवक से हो गई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोपित युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले आया इसके बाद किशोरी के परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई और दोनों की लोकेशन खटीमा के इस्लामनगर में मिली। इसके बाद पुलिस यहां आई। पुलिस ने उत्तराखंड की पुलिस से भी सहयोग मांगा और देर रात युवक को इस्लामनगर में उसके रिश्तेदार के घर से किशोरी के साथ पकड़ लिया।

Advertisements

Recent Posts