Uttarakhand- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अतिक्रमण को लेकर सरकार पर साधा निशान……… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अतिक्रमण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। बता दे कि उनका कहना था कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ की कार्यवाही हो रही है। उनके अनुसार भाजपा सरकार पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों के परंपरागत हक- हकूक छीनकर उन्हें पलायन करने के लिए विवश कर रही है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के 90% निवासी नजूल भूमि पर सदियों से निवास कर रहे हैं। वर्षों पुरानी निर्मित सड़कों के किनारे छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपना पालन- पोषण कर रहे हैं और आज तक किसी भी सरकार ने उन्हें अतिक्रमणकारी नहीं माना लेकिन आज भाजपा सरकार न्यायालय के आदेश का हवाला देकर उन्हें उजाड़ रही है और इसे न्याय संगत किसी भी स्थिति में नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में विकास नहीं कर पाई और ना ही रोजगार के लिए कोई साधन विकसित कर पाई है तथा जो लोग छोटा-मोटा व्यवसाय करके अपनी आजीविका चला रहे हैं सरकार उन्हें अतिक्रमणकारी बता रही है। उन्होंने तोड़फोड़ की कार्यवाही को बंद करने की मांग की है।