![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह वर्ष 2024 का आम चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं है| इस समय कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही है| वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहते हैं|
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी में युवाओं को आगे बढ़ाने की बात कही है| इस मंत्र को उत्तराखंड में भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए|
पत्रकार वार्ता के दौरान हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाया है| आज कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय राजनीति में उनके लाए तमाम युवा बेहतर काम कर रहे हैं| उन्होंने प्रदेश संगठन से इस मुहिम को आगे बढ़ाने की बात कही|
वर्ष 2024 में आम चुनाव में भागीदारी के सवाल पर रावत ने कहा कि वह चुनाव लड़ने को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं है| उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में उनकी रुचि जरूर ज्यादा थी|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)