![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
ऋषिकेश| पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को स्वास्थ्य खराब होने के कारण एम्स ऋषिकेश में आवश्यक परीक्षण के लिए लाया गया है| इससे पूर्व कल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था| जिसके बाद उन्हें एमएच देहरादून ले जाया गया, लेकिन बाद में कुछ सुधार होने पर उन्हें घर ले गए| आज सुबह फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई| जिस वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया|
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने कहा कि गुरुवार की सुबह उन्हें स्वजन एम्स लेकर आए हैं| उनका आवश्यक परीक्षण और जांच की जा रही है|
बताते चलें कि मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का जन्म 1 अक्टूबर 1934 में हुआ था| सेना में मेजर जनरल पद से सेवानिवृत्त भुवन चंद्र खंडूड़ी की छवि आज भी ईमानदार राजनेता के रूप में है| सेना में उत्कृष्ट कार्यो की बदौलत विभिन्न सेवा मेडलों से सम्मानित मेजर जनरल खंडूरी 1991 में पहली बार गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए| वर्ष 2000-2003 तक उन्होंने केंद्र परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में बतौर राज्यमंत्री कार्य किया| इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में विभिन्न सड़कों को, राजमार्गों को शामिल किया| साथ ही कई मार्गों पर अहम पुलों का भी ननिर्माण कराया| 2007-09 और 2011-12 में वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)