Uttarakhand- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की बातों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ली चुटकी….. कही यह बातें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बरसात के मौसम में भी राजनीतिक की गर्माहट महसूस की जा सकती हैं। बता दें कि बीते बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को राजधानी बनाने का समर्थन किया था और उनकी इन बातों पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने चुटकी लेते हुए कहा है कि आप पर और मुझ पर गैरसैंण को लेकर अलख जगाते रहने की जिम्मेदारी हैं हम अलख जगाते रहेंगे तभी देहरादून में बैठे हुए लोग गैरसैंण की सुध लेंगे।साथ में उन्होंने यह भी कहा कि गैरसैंण में जब इस बार बर्फ पड़ेगी तो वह भराड़ीसैंण में उपवास रखेंगे। तथा अपने मोड़े के पास एक मोड़ा आपके लिए भी लगाकर रखेंगे।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा गैरसैंण वासियों से जागते रहने की अपील की गई उन्होंने कहा गैरसैंण वासियों जागते रहो तभी राजा जगेगा क्योंकि अभी गैरसैंण में बहुत कुछ होना बाकी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में बैठक की तथा बैठक के दौरान कहा कि उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया तथा उसे सवारने और सजाने का कर्तव्य प्रत्येक गैरसैंण के नागरिक का है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की इन्हीं सब बातों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनका गैरसैंण को राजधानी बनाने का समर्थन किया और कहा कि आप और हम मिलकर गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए अलख जगायेंगे तभी देहरादून में बैठे हुए लोग गैरसैंण की सुध लेंगे।