Uttarakhand:- गैरसैंण में बजट सत्र न कराए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत में रखा मौन व्रत….. जताया विरोध

उत्तराखंड राज्य के गैरसैंण में सत्र न कराए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विरोध जताया है। उन्होंने सांकेतिक मौन व्रत रखते हुए गांधी पार्क में विरोध जताया इस दौरान उनके कई समर्थक भी उनके साथ शामिल हुए। उन्होंने 1 घंटे का सांकेतिक मौन व्रत रखा और मौन व्रत के समापन पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम भजन भी गाया और इस दौरान पूर्व सीएम का कहना था कि सरकार द्वारा गैरसैंण की सतत अवहेलना के विरोध में यह मौन व्रत है।

हिमालय राज्य की अवधारणा के साथ बने राज्य की सरकार को गैरसैंण में ठंड लग रही है। उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी की सरकार द्वारा घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी में बजट सत्र का आयोजन न करना विधानसभा द्वारा पारित संकल्प की अवहेलना भी है। उनका कहना था कि मौन व्रत का उद्देश्य सरकार को सद्बुद्धि आए इसकी कामना करना था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि शायद गैरसैंण में सैकड़ो करोड़ों रूपया खर्च कर उन्होंने कोई भूल कर दी हो और जन भावना का सही आकलन ना कर पाना भी एक भूल ही होती है। वर्तमान सरकार लगातार गैरसैंण की अनदेखी कर रही है इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार के विरुद्ध गैरसैंण में सत्र न करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।