Uttarakhand:- लगातर जल रहे हैं जंगल… नष्ट हुई वन संपदा…27 दिन में सामने आई 73 घटनाएं

उत्तराखंड राज्य में लगातार जंगल जल रहे हैं पिछले 27 दिनों में 73 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में लगातार कुमाऊं और गढ़वाल के जंगलों में आग धधक रही है। फायर सीजन के बाद आग बड़ी चुनौती बन रही है प्रदेश में फायर सीजन शुरू होने के बाद वनाग्नि की 73 घटनाएं सामने आ चुके हैं सर्दियों में इस बार बारिश और बर्फबारी उचित मात्रा में न होने के चलते जंगल शुष्क पड़े हैं जिससे कि वह आग के प्रति काफी संवेदनशील है और आग लगने की घटनाएं काफी अधिक मात्रा में बढ़ गई है आग लगने की घटनाओं के साथ-साथ राज्य का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है इस बार मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं कुमाऊं के जंगल भी लगातार जल रहे हैं मगर वन विभाग की वेबसाइट में कुमाऊं के जंगलों को लेकर कोई मामला सामने नहीं आया है। जलते जंगलों से वन संपदा को लगातार क्षति पहुंच रही है और ऐसे में आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

Leave a Reply