Uttarakhand -: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने गुटबाजी को ठहराया जिम्मेदार, कहीं ये बात

देहरादून| विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा| जिसके चलते अब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पार्टी की हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गणेश गोदियाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने के बावजूद टीम नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की थी जिससे इतना सहयोग मिला होगा उसका अंजाम लगाया जा सकता है| इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि नया अध्यक्ष बनाने के बाद प्रदेश से लेकर हर इकाई भंग हो जाती है नया अध्यक्ष बनाने के बाद इसकी स्वीकृति लाने का काम प्रदेश प्रभारी का होता है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए यही वजह रही कि पुरानी टीम होने से प्रदेश अध्यक्ष अकेले पड़ गए| कहा कि संगठन की मजबूती के लिए इस बात की जरूरत थी कि नया प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम खड़ी करते|

Advertisements

Recent Posts