
उत्तराखंड राज्य में कोहरा दिन- प्रतिदिन समस्याएं बढ़ा रहा है। बता दें कि हरिद्वार, यूएसनगर में कोहरा काफी घना होने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है और इसके चलते आज 19 जनवरी को स्कूल भी बंद कर दिए गए। नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।
अगले एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है हालांकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और शीत लहर से समस्याएं बढ़ेंगी और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हल्द्वानी में सर्दी का सितम जारी है और कोहरे से शहर ढका हुआ है। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्द्वानी में सुबह- शाम कोहरे के कारण लोग परेशान हैं और 10:00 बजे बाद भी धूप काफी हल्की निकल रही है जिसके कारण राज्य के 13 में से तीन जिलों में आज स्कूल बंद कर दिए गए।

