युवाओं के लिए खुशखबरी -: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह- ग के अंतर्गत 60 पदों पर निकली भर्ती

देहरादून| उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत व्यायाम प्रशिक्षकों के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है| इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से शुरू होंगे|

Advertisements


आयोग के सचिव एसएस रावत के अनुसार, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षकों के 59 और डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के एक पद के लिए भर्ती निकाली गई है| 22 जनवरी से 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा| इसके बाद 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे| आयोग ने मार्च में इसकी भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की है| आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए| आयु की गणना 1 जुलाई 2023 के मुताबिक की जाएगी| आवेदक की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए|


इसके अलावा आपको बता दे कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी 20 भर्तियो के सिलेबस वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं| यह पुराने सिलेबस थे, जो कि अब नए बदलावों के साथ जारी किए गए हैं| अभ्यर्थी इनमें से जिस भर्ती की तैयारी कर रहे है, उसका सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं|