Uttarakhand:-एम्स की परीक्षा में कर रहे थे नकल….. पांच युवक गिरफ्तार…. पढ़ें पूरे खबर

उत्तराखंड राज्य में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर एम्स ऋषिकेश में परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पांच युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बता दे कि नकल करने में एम्स ऋषिकेश के दो डॉक्टर भी शामिल थे और आरोपियों से दो-दो लाख रुपए का सौदा किया गया था। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा एमडी की परीक्षा आयोजित कराई गई थी और इसमें नकल करते हुए पांच आरोपियों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से अभियुक्तों को उपलब्ध कराई जा रही थी जिसके बाद आरोपी उसके उत्तर टेलीग्राम के माध्यम से भेज रहे थे और नकल के खेल में दो डॉक्टर भी शामिल थे तथा अभियुक्त द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी को एमडी की परीक्षा में पास कराने के एवज में लाखों रुपए दिए गए थे। पुलिस को परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अनुचित माध्यम से नकल कराए जाने की गोपनीय सूचना मिली जिसके बाद संयुक्त टीम का गठन किया गया और रविवार देर रात को बैराज रोड पर एक टाटा सफारी संख्या में बैठे पांच व्यक्तियों को एम्स की एमडी परीक्षा में कांगड़ा हिमाचल के परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन एवं टैब के माध्यम से उत्तर उपलब्ध कराते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके साथ दो डॉक्टर भी शामिल थे।