
उत्तराखंड। राज्य के हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र से एक ऐसी घिनौनी खबर सामने आई है जिसे सुनकर सभी के रोंगटे खडे हो जाएंगे। दरअसल एक दरिंदे पिता ने अपनी सगी बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। बीते शुक्रवार दिनांक 7 जनवरी 2022 को कलियर निवासी किशोरी ने क्षेत्रीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके अपने पिता ने उसे 3 महीने तक घर में बंधक बना कर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
किशोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को दर्ज किया और उसके पिता की खोज शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने किशोरी के दरिंदे पिता को कलियर हज हाउस मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद एसआे धर्मेंद्र राठी ने जानकारी दी है, कि किशोरी के पिता को जेल भेज दिया गया है। और आगे भी उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
